24 दिसंबर को जीत के लिए साइकिल रेस लगाएंगी युवतियां

December 21, 2017

CyclingYoung girls will wear a bicycle race to win

Reference: http://www.khelratna.org/cycle-race-for-womens-on-24-december/

पर्यावरण को स्वच्छ बनाने और युवतियों को स्वावलंबी बनाने के लिए 24 दिसंबर को साइकिल रेस का आयोजन किया जाएगा। नोएडा स्टेडियम के सामने से रेस शुरू होगी। चार वर्गों में दो किलोमीटर की रेस का आयोजन होगा। शहर में पहली बार युवतियों की साइकिल रेस का आयोजन हो रहा है।

प्रतियोगिता का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा करेंगे। इस दौरान पूर्व विधायक विमला बॉथम भी मौजूद रहेंगी। सभी वर्गों के पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 20 दिसंबर तक आवेदन देना होगा। साइकिल रेस के ग्रुप ए में 6-8 कक्षा, बी में 9-12 कक्षा की छात्राएं भाग ले सकेंगी। वहीं सी ग्रुप में 40 साल से कम उम्र की युवतियां और महिलाएं भाग लेंगी। डी ग्रुप में 40 साल से अधिक उम्र की महिलाएं दमखम दिखाएंगी। जिनके पास साइकिल नहीं है उन्हें किराए पर उपलब्ध कराई जाएगी। आयोजन समिति की प्रमुख संगीता जायसवाल ने बताया कि महिलाओं की साइकिल रेस का आयोजन स्वावलंबन बनाने के साथ ही पर्यावरण केा प्रदूषण मुक्त रखने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

Related Post