हर्ष ने हासिल की दोहरी कामयाबी

August 5, 2017

Reference: http://www.jagran.com/haryana/faridabad-sports-16491126.html

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : राज्य खेल परिसर सेक्टर-12 में शुक्रवार से शुरू हुई जिला शिक्षा विभाग की फरीदाबाद खंड की खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने एथलेटिक्स, कबड्डी व खो-खो स्पर्धाओं में भाग लेकर खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

अंडर-17 की 100 मीटर दौड़ में प्रतीक प्रथम व 1500 मीटर दौड़ में हर्ष ने प्रथम रह कर जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए स्थान बनाया। अंडर-17 की 100 मीटर दौड़ में प्रतीक के बाजी मारने के बाद आसिफ दूसरे, शानू तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर में अमरजोत प्रथम, अमन दूसरे, प्रतीक तीसरे स्थान पर रहे। लड़कों की 400 मीटर दौड़ में गौरव प्रथम, सिमरन दूसरे, अमरजीत तीसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर में हर्ष राजकीय स्कूल प्रथम, हर्ष तरुण निकेतन दूसरे व तुषार तीसरे स्थान पर रहे। हर्ष ने इसके बाद 1500 मीटर में भी प्रथम स्थान हासिल किया। तुषार दूसरे, मयंक तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-19 के 200 मीटर दौड़ में राहुल प्रथम, गौरव दूसरे, जुबेर तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-19 में 400 मीटर में विक्रांत प्रथम, अभय दूसरे, यश तीसरे स्थान पर रहा। 1500 मीटर में अहमद प्रथम, श्यामवीर दूसरे, गिर्राज तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-17 कबड्डी में सरकारी स्कूल वजीरपुर की टीम प्रथम, एबीएम स्कूल की टीम दूसरे स्थान पर रही।

मुझे खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेना काफी अच्छा लगता है। 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इससे मै काफी खुश हूं। अब अच्छा प्रदर्शन खेल में आगे बढ़ना चाहता हूं। – सिमरन जीत

खेल में भाग लेकर देश का नाम रोशन करना चाहता हूं। 800 मीटर दौड़ में पहला स्थान प्राप्त किया है। इससे पहले मैं एशियन गोल्ड मेडल जीत चुका हूं। – विक्रांत पांचाल

मैने पहली बार दोस्तों के कहने पर खेल में भाग लिया है। इसके लिए कोई तैयारी भी नहीं की थी। पहली बार में ही 1500 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इससे काफी प्रोत्साहन मिला है। अब आगे भी खेल में भाग लूंगा। – हर्ष

खेलों में भाग लेना काफी अच्छा लगता है। इस बार मैने तैयारी के साथ खेल में भाग लिया है। 1500 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इससे आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन मिला है। – तुषार

Related Post