सोना जीतने की तैयारी में जुटे वरूण

May 19, 2017

Rio Olympic browns medalist

Reference: http://www.jagran.com/uttar-pradesh/noida-16048684.html

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : रियो पैरालंपिक में देश को कांस्य पदक दिलाने वाले खिलाड़ी वरूण भाटी व‌र्ल्ड पैरा एथलेटिक्स लंदन में देश के लिए सोना जीतने का सपना देख रहे हैं। इस सपने को सच करने में उनके स्थानीय कोच मनीष त्रिपाठी भी कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वरूण भाटी सेंट जोसफ स्कूल के छात्र रहे हैं। स्कूल के ही खेल कोच वरूण के स्थानीय कोच की भूमिका निभा रहे हैं। जबकि नेशनल कोच की भूमिका सत्यनारायण निभा रहे हैं, जो कैंप में वरूण को प्रशिक्षित करेंगे। पैरालंपिक के दौरान भी कोच सत्यनारायण ने वरूण के साथ काफी मेहनत की थी। इसके बदौलत वरूण देश के लिए कांस्य जीतने में सफल रहे थे। वरूण वर्तमान में ग्रेटर नोएडा में पिता के साथ रह रहे हैं। वह बीएससी फाइनल ईयर के छात्र हैं व शनिवार तक परीक्षा में व्यस्त हैं। परीक्षा खत्म होते ही वरूण बेंगलुरु में प्रस्तावित कैंप में हिस्सा लेने रवाना होंगे। इसके लिए जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में नौ मई को हुए ट्रायल में वरूण का चयन हो चुका है।Rio Olympic

Related Post