सीबीएसई तैराकी में श्लोक, नव्या, अनन्या और तेजल ने झटका स्वर्ण

October 28, 2017

CBSE Sports

Reference: http://www.khelratna.org/shlok-navya-ananya-and-tejal-wins-gold-medal-in-cbse-national-swimming/

सोनीपत में खेली जा रही है राष्ट्रीय सीबीएसई तैराकी प्रतियोगिता
नोएडा। खेलरत्न, सं, Time, 1:40, PM.
राष्ट्रीय सीबीएसई तैराकी प्रतियोगिता में श्लोक, नव्या, अनन्या और तेजल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 स्वर्ण पदक झटके। इनके अलावा अन्य खिलाड़ियों ने भी रजत और कांस्य पदक जीते। सोनीपत में शुक्रवार को हुई प्रतियोगिता में देशभर के 300 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

डीपीएस के श्लोक अग्रवाल ने अंडर-19 की 400 मीटर व्यक्तिगत मेडले स्पर्धा में स्वर्ण पदक झटका। इसी स्कूल की नव्या सिंघल ने अंडर-17 में स्वर्ण जीता। उन्होंने अंडर-17 में भाग लिया। अनन्या सिंह ने अंडर-14 की 50 मीटर स्पर्धा का सोना अपने नाम किया। तेजल वर्मा ने भी अंडर-19 में सोने की चमक बिखेरी। उन्होंने 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में यह उपलब्धि हासिल की। उदयंत जैन ने 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में रजत का तमगा हासिल किया। आर्या सिंह ने कांस्य पदक जीता। सुहानी जैन ने भी 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले में कांस्य पदक अपने नाम किया। बीते वर्ष भी इन खिलाड़ियों ने सीबीएसई नेशनल तैराकी में शानदार प्रदर्शन किया था।

Related Post