विश्वकप फुटबॉल में शहर के 14 बच्चे करेंगे खिलाड़ियों की मदद
September 22, 2017
Reference: http://www.khelratna.org/14-players-of-noidaselected-for-ball-picker-in-world-cup/
विश्वकप फुटबॉल अंडर-17 में शहर के 14 बच्चे खिलाड़ियों की मदद करेंगे। अशोका फुटबॉल एकेडमी और बरुआ फुटबॉल एकेडमी के 14 फुटबॉलर बॉल पिकर की भूमिका में होंगे। मैदान के बाहर गेंद आने पर वे खिलाड़ियों को दूसरी गेंद देने में मदद करेंगे। ट्रायल के बाद भारतीय फुटबॉल संघ ने उनका चयन किया गया है। दिल्ली में होने वाले मुकाबलों के लिए इन खिलाड़ियों की मदद ली जाएगी।
पारस रावत, अरीब अहमद, आयुष्मान जोशी, रोनित सरकार, चंदर सेन, अखिल उपाध्याय, अंचल उपाध्याय, प्रभात सिंह रावत, अहद, श्याम मोहन झा, उत्कर्ष डोभाल, देव गुप्ता, आशुतोष चौहान, वैभव सुंदरियाल का चयन किया बॉल पिकर के रूप में किया गया है। प्रशिक्षक की भूमिका में होंगे। 6 अक्तूबर को दिल्ली के जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में भारत और अमेरिका के बीच होने वाले मुकाबले में शहर के बॉल पिकर होंगे। मोहित छेत्री, शशांक जी और विनायक सिसोदिया को स्टैंड बाई में रखा गया है। पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर अनादि बरुआ ने बताया कि इतने बड़े आयोजन में शहर के खिलाड़ियों की भूमिका होना गर्व की बात है।