विद्यार्थियों ने खेल प्रतियोगिताओं में लिया हिस्सा
April 11, 2017
Reference: http://www.jagran.com/haryana/gurgaon-15832102.html
संस, फरुखनगर : विद्यार्थियों के मानसिक एवं शारीरिक विकास के संतुलन को बनाए रखने के लिए द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ इंजीनिय¨रग में विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सभी विभाग के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डा. बीएमके प्रसाद ने किया।
उन्होंने कहा कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। जीवन को खुशहाल बनाने के लिए अपने कीमती समय का कुछ समय खेल व व्यायाम के लिए अवश्य निकालें। लड़कियों की 100 मीटर दौड़ दीपिका डांग प्रथम, सानू यादव द्वितीय तथा दीपाली व अस्ताना त्यागी तीसरे स्थान पर रही। नींबू दौड़ में अयूशी प्रथम, आरूशी शर्मा द्वितीय तथा ज्योती व नेहा तीसरे स्थान पर रही। मटका दौड़ में सोनू यादव ने प्रथम, नेहा यादव दूसरा स्थान प्राप्त किया। क्रिकेट के फाइल में प्रथम पर इसीई, सीविल की टीम रही। दूसरे स्थान सीएसई की टीम ने प्राप्त किया। लड़कों की 100मीटर दौड़ में भानू प्रताप ¨सह प्रथम, सशीषी निराला दूसरे व अंकित कुमार तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर में शुभम, भानू प्रताप ¨सह व तीसरे स्थान पर राहुल यादव रहे।