रोमांचक मुकाबले में अनिका ने बाजी मारी
December 8, 2017, Mumbai
Reference: http://www.khelratna.org/anika-sworn-national-junior-golf-title/
रोमांचक मुकाबले में नोएडा गोल्फ कोर्स की अनिका वर्मा ने ऑल इंडिया जूनियर गर्ल्स गोल्फ चैंपियनशिप अपने नाम किया। मुंबई में खेले गए टूर्नामेंट में नोएडा गोल्फ कोर्स की इस गोल्फर ने 223 स्ट्रोक में तीन दिन का खेल समाप्त किया। 1 दिसंबर को समाप्त हुई इस प्रतियोगिता के लड़कों के वर्ग में सुखमन सिंह दूसरे स्थान पर रहे।
अनिका वर्मा ने बी, ए और ए और बी संयुक्त वर्ग में खिताबी जीत हासिल की। अनिका पहले दिन से ही प्रतिद्वंदी खिलाड़ियों पर हावी रहीं। पहले दिन अनिका ने 75, दूसरे दिन 74 और तीसरे दिन 74 स्ट्रोक खेलकर 54 होल पूरे किए। नोएडा गोल्फ कोर्स के सुखमन सिंह ने लड़कों की सी कैटेगरी में उपविजेता बने। उन्होंने प्रतियोगिता के पहले दिन 78, दूसरे दिन 75 और तीसरे दिन 76 स्ट्रोक खेलकर तीन दिनों का खेल समाप्त किया। उन्होंने 54 होल पूरे करने के लिए 229 स्ट्रोक लगाए। सुखमन की अब तक के करियर का सबसे बेहतर प्रदर्शन है। अनिका ने बताया कि प्रतियोगिता में अच्छा मुकाबला हुआ। मैं जीत के लिए संकल्पबद्ध थी। जिससे आखरी दिन मैं अच्छा प्रदर्शन कर सकी।
आखिरी दिन के उम्दा प्रदर्शन से जीती अनिका
प्रतियोगिता के दो दिनों तक अनिका श्रीलंकाई गोल्फर तानिया मिनल से एक स्ट्रोक पीछे थीं। अनिका ने पहले और दूसरे दिन 75 और 74 स्ट्रोक में 18-18 होल पूरे किए। वहीं तानिया ने 75 और 73 स्ट्रोक में दो दिनों का खेल समाप्त किया था, लेकिन आखिरी दिन अनिका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। तीसरे दिन अनिका ने 74 स्ट्रोक खेलकर 18 होल पूरे किए। वहीं श्रीलंका की गोल्फर ने इस होल को पूरा करने में 77 स्ट्रोक खर्च कर दिए। ऐसे में तीन दिनों के खेल के बाद अनिका ने 2 स्ट्रोक केक अंतर से जीत हासिल की।
अंडर-18 में देश की नंबर एक गोल्फर होंगी अनिका
इस शानदार जीत के बाद अनिका का अंडर-18 में देश का नंबर एक गोल्फर बनना तय है। 14 वर्षीय अनिका लगातार बेहतर प्रदर्शन कर अपनी रैंकिंग में सुधार कर रही हैं। साथ ही अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी नियमित रूप से भाग ले रही हैं। कई टूर्नामेंट में उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर खुद को साबित भी किया है। इससे उनकी स्थित राष्ट्रीय स्तर और भी मजबूत हुई है। गोल्फ में उम्दा प्रदर्शन के लिए लगातार कड़ी मेहनत कर रही हैं। इसका परिणाम भी सामने आने लगा है।