राष्ट्रीय स्कूल शतरंज प्रतियोगिता में ताशना ने रजत झटका

February 3, 2018, Bhubaneswar

Chess

Reference: http://www.khelratna.org/ashna-secure-2nd-possition-in-national-school-chess-championship/

शहर की ताशना ने राष्ट्रीय स्कूल शतरंज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक अपने नाम किया। ओडिसा के भुवनेश्वर में शुक्रवार को समाप्त हुई चैंपियनशिप में दूसरा स्थान प्राप्त कर इस नन्हीं खिलाड़ी ने विश्व स्कूल शतरंज प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। इससे प्रतियोगिता से पहले यह उत्तर प्रदेश की चैंपियनशिप भी रह चुकी हैं।

राष्ट्रीय स्कूल शतरंज प्रतियोगिता में आशना उत्तर प्रदेश की एकमात्र खिलाड़ी थी। जिन्हें यह प्रतियोगिता खेलने का मौका मिला। शिव नादर स्कूल की इस छात्रा ने अंडर-7 में भाग लिया। उन्होंने 9 में से 7.5 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया। पहले स्थान पर रहने वाली खिलाड़ी को 8 अंक मिले। अंकों से ही जाहिर है कि आशना का प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन रहा। विश्व स्कूल शतरंज प्रतियोगिता अल्बानिया में होगी। इस खिलाड़ी ने प्रतियोगिता में पहली वरीयता प्राप्त खिलाड़ी तमिलनाडु की लक्षणा को भी हराया। राष्ट्रीय स्कूल शतरंज प्रतियोगिता में देशभर से 15 राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। आशना इससे पहले भी कई प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर शहर का नाम रोशन कर चुकी हैं।

School: Shiv Nadar School

Student: Tashna Aggarwal

Related Post