राष्ट्रीय तैराकी में अंश ने अपना श्रेष्ठ समय निकाला

October 9, 2017

Ansh took his best time in national swimming

Reference: http://www.khelratna.org/ansh-makes-career-best-time-in-national-swimming/

राष्ट्रीय सीनियर तैराकी प्रतियोगिता में शहर के अंश अरोड़ा पदक से चूक गए, लेकिन उन्होंने दो स्पर्धाओं अपने करियर का श्रेष्ठ समय निकाला। भोपाल में खेली जा रही प्रतियोगिता में वह चौथे और पांचवें स्थान पर रहे। सोमवार को भी प्रतियोगिता में विभिन्न स्पर्धाएं खेली जाएंगी।

अंश ने 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में 29.77 सेकेंड का समय निकाला। जो इस स्पर्धा में उनका सबसे बेहतर समय है। सेकेंड के सौवें भाग के अंतर से अंश कांस्य पदक से चूक गए। वहीं 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में भी भले ही वह पदक नहीं जीत पाए, लेकिन उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। अंश ने इस दूरी को पूरा करने के लिए 2 मिनट 23 सेकेंड और 54 माइक्रो सेकेंड का समय लिया। यह भी उनके करियर का श्रेष्ठ समय है। प्रतियोगिता में शहर की आलिया सिंह भी भाग ले रही हैं। इनसे पदक जीतने की उम्मीद है। देानों तैराक उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। आलिया और अंश को जूनियर वर्ग में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का भी अनुभव है। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में आलिया ने स्वर्ण और अंश ने कांस्य पदक जीता है।

Related Post