राष्ट्रीय आईपीएससी तैराकी में रिद्धराज और रणबीर सिंह ने झटके छह स्वर्ण
July 24, 2017
Reference: http://www.khelratna.org/ridhraj-and-ranbeer-wins-6-gold-in-all-india-ipsc-swimming-championship/
ऑल इंडिया इंडियन पब्लिक स्कूल कांफ्रेंस (आईपीएससी) तैराकी प्रतियोगिता में जेनेसिस ग्लोबल स्कूल के रिद्धराज सिंह और रणबीर सिंह ने स्वर्णिम सफलता दिलाई। दोनों सगे भाइयों ने शुक्रवार को जेनेसिस ग्लोबल स्कूल के लिए छह स्वर्ण पदक झटके। जेनेसिस ग्लोबल स्कूल प्रतियोगिता की मेजबानी भी कर रहा है। शनिवार को प्रतियोगिता समाप्त होगी।
रिद्धराज सिंह ने 4 और रणबीर सिंह ने 2 स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इस तैराक ने एक रजत पदक भी जीता। रिद्धराज के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उनका बेस्ट स्वीमर बनना तय माना जा रहा है। इसकी घोषणा प्रतियोगिता के आखिरी दिन होगी। रिद्धराज ने 100 और 200 मीटर बटरफ्लाई, 400 मीटर फ्री स्टाइल और 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले में स्वर्ण पदक अपनी झोली में डाला। वहीं रणबीर ने 50 और 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में स्वर्ण पदक झटका। 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले में रजत जीता। इसी स्पर्धा का स्वर्ण उनके भाई ने जीता। शनिवार को कई स्पर्धाओं के मुकाबले खेले जाएंगे। इनमें रणबीर सिंह से पदक जीतने की उम्मीद है।
‘प्रतियोगिता में जनेसिस स्कूल के रिद्धराज और रणबीर सिंह ने शानदार प्रदर्शन कर स्वर्णिम सफलता दिलाई है। प्रतियोगिता के आखिरी दिन भी रोचक मुकाबले होने की उम्मीद है।’
राजीव नागपाल, प्रतियोगिता के आयोजन सचिव,
प्रतियोगिता में 22 स्कूलों के 250 तैराक भाग ले रहे हैं
राष्ट्रीय स्तर की इस तैराकी प्रतियोगिता में देशभर के 22 स्कूलों के 250 तैराक भाग ले रहे हैं। इसमें दिल्ली एनसीआर के चार स्कूल भी शामिल हैं। दिल्ली के मान स्कूल, मॉडर्न स्कूल बाराखंभा रोड, डीपीएस मथुरा रोड के तैराक दमखम दिखा रहे हैं। वहीं नोएडा के जेनेसिस ग्लोबल के छात्र भी पदक के लिए तरणताल में गोता लगा रहे हैं। आईपीएससी में देशभर के 80 स्कूल जुड़े हुए हैं।