ब्रिटिश ओपन गोल्फ में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी अनिका

August 2, 2017

Anika will represent Indian team in British Open golf

Reference: http://www.khelratna.org/anika-selected-indian-team-for-british-open-golf/

15 अगस्त से ब्रिटेन के एनविले में शुरू होगी प्रतियोगिता
-प्रतियोगिता में 25 से अधिक देशों की जूनियर महिला गोल्फर लेंगी भाग
नोएडा। Time, 9:30, PM.
प्रतिष्ठित गर्ल्स ब्रिटिश ओपन एमेच्योर चैंपियनशिप में शहर की अनिका वर्मा का चयन भारतीय टीम के लिए किया गया है। प्रतियोगिता इंग्लैंड के एनविले में 15 अगस्त से शुरू होगी। प्रतियोगिता में 25 देशों की जूनियर महिला गोल्फर शिरकत करेंगी। अनिका के अलावा दीक्षा डागर को भारतीय टीम से मौका दिया गया है।

इस प्रतियोगिता में 18 वर्ष तक की आयु की गोल्फर भाग लेंगी। यही कारण है कि अनिका वर्मा के लिए यह प्रतियोगिता खास है। राष्ट्रीय गोल्फ में शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उनका चयन भारतीय टीम में किया गया। वह प्रतियोगिता को लेकर उत्साहित हैं। प्रतियोगिता में विभिन्न देशों के 144 महिला गोल्फर भाग लेंगी। 48 खिलाड़ियों को रिजर्व रखा गया है। स्ट्रोक प्ले और मैच प्ले के आधार पर होने वाली प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए अनिका प्रतिदिन 7-8 घंटे अभ्यास कर रही हैं। डीपीएस की छात्रा अनिका छह वर्ष की उम्र से ही गोल्फ से जुड़ी हैं और नोएडा गोल्फ कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। अनिका ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेना बड़ी उपलब्धि है। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन का प्रयास होगा। इसके लिए कड़ी मेहनत कर रही हूं।

प्रतियोगिता स्ट्रोक और मैच प्ले के आधार पर खेली जाएगी। पहले दो दिन 18-18 होल के खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। 144 खिलाड़ियों में से 64 खिलाड़ी आगे बढ़ेंगे। इसके बाद दो-दो गोल्फरों का समूह बनाया जाएगा। जो भी खिलाड़ी कम स्ट्रोक में 18 होल पूरा करेगा वह अगले राउंड में प्रवेश कर जाएगा। जैसे 64 के बाद 32 और 32 के बाद 16 खिलाड़ी बचेंगे। इसी तरह अंतिम में दो गोल्फरों में खिताबी जंग होगी। अनिका डी, सी और बी समूह में देश की नंबर एक खिलाड़ी रह चुकी हैं। उन्हें अंतरराष्ट्रीय गोल्फ का भी अनुभव है। ऐसे में उनसे प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

Related Post