निशानेबाजी में चमकी साक्षी
June 7, 2017Reference: http://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-16156414.html
भोपुरा स्थित एकलव्य शू¨टग एकेडमी की खिलाड़ी साक्षी मलिक ने द्वितीय महेंद्र ¨सह टिकैत मेमोरियल शू¨टग चैंपियनशिप में रजत पदक जीतते हुए दूसरा स्थान पक्का किया है। मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में हुई शू¨टग चैंपियनशिप में साक्षी ने 400 में से 350 का स्कोर कर पदक जीता है। साक्षी के पदक हासिल करने पर एकेडमी और उसके परिवार में खुशी का माहौल है। कोच हसन मलिक ने बताया कि जल्द ही साक्षी को एकेडमी की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
कोच ने बताया कि शू¨टग चैंपियनशिप में कई जिलों के करीब ढाई सौ खिलाड़ियों ने भाग लिया। साक्षी ने 10 मीटर एयर पिस्टल की जूनियर बालिका वर्ग में 400 में 350 का स्कोर कर रजत पदक पर कब्जा किया।