नन्हे एथलीटों ने लांग जंप और दौड़ में जीते पदक

November 28, 2017

intr school athletics

Reference: http://www.khelratna.org/kids-athelete-wins-medal-in-long-jump-and-race-competetion/

राघव ग्लोबल स्कूल में यो जेम्स ने 25 नवंबर को अंतर स्कूल एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें 20 से अधिक स्कूल के 200 बच्चों ने दौड़ सहित विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लिया। प्रतियोगिता में 6 वर्ष की उम्र के नन्हे खिलाड़ियों ने भाग लिया।

लड़कों के अंडर 6 की 50 मीटर दौड़ में ज्ञानश्री स्कूल के तनीष नंदा ने स्वर्ण जीता, प्रेसिडियम स्कूल के कौटिल्य चौहान ने रजत पदक जीता और रेयान इंटरनेशनल के सिद्धिक शर्मा ने कांस्य पदक अपने नाम किया। लड़कों के अंडर 8 की 50 मीटर दौड़ में प्रेसीडियम स्कूल के आदवीत कोडरी ने स्वर्ण पदक, प्रेसीडियम स्कूल के अरमान वालिया ने रजत और जेएसएस पब्लिक स्कूल के कृष्णा श्रीवास्तव ने कांस्य पदक अपने नाम किया। 100 मीटर में शिवाजी चौहान प्रथम, लक्षित गुप्ता द्वितीय और भव्य त्यागी तीसरे स्थान पर रहे । लड़कियों के अंडर 8 की 50 मीटर रेस में एसकेएस वर्ल्ड स्कूल के शगुन इंदोरी प्रथम स्थान पर आए। श्री राम ग्लोबल स्कूल से यशमी ने दूसरा और एसकेएस वर्ल्ड स्कूल के आद्य बजाज तीसरे स्थान पर रहे।

लड़कों के अंडर 10 की 100 मीटर दौड़ में देहरादून पब्लिक स्कूल के साहिर ने स्वर्ण पदक जीता, एमबीएस इंटरनेशनल स्कूल के मोहित कुमार ने रजत और राघव ग्लोबल स्कूल के प्रियंहु यादव ने कांस्य पदक कब्जाया। लड़कियों के अंडर 10 में 100 मीटर की दौड़ में तान्या मावी ने स्वर्ण पदक जीता। एसकेएस विश्व विद्यालय के कनिष्क को रजत और जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल के अक्षया बजाज ने कांस्य पदक जीता। लड़कों के अंडर 12 की 100 मीटर दौड़ में योगेश डोरीवाल पहले, डीपीएस, Gr . नोएडा के जयदीप यादव दूसरे और राघव ग्लोबल स्कूल के अनुभार यादव तीसरे स्थान पर रहे । लड़कियों के अंडर 12की 100 मीटर रेस में पब्लिक स्कूल की शिवानी चौधरी पहले, भारती पब्लिक स्कूल की फरहा जफर दूसरे और राघव ग्लोबल स्कूल की साक्षी यादव तीसरे स्थान पर रहीं। लड़कों के अंडर 14 की 100 मीटर में साहिल मौर्य ने पहला स्थान कब्जाया, पंकज को दूसरा और दिव्य प्रताप को तीसरा स्थान मिला। लड़कियों के अंडर 14 की 100 मीटर में, मानत को पहला, सुहाना सिंह को दूसरा और आर्या को तीसरा स्थान मिला। अंडर-14 में लांग जंप में साहिल मौर्य ने पहला स्थान प्राप्त किया। डीपीएस ग्रेनो के अर्जुन भाटी दूसरे स्थान पर रहे। श्री राम ग्लोबल स्कूल के हरकिरत सिंह तीसरे स्थान पर रहे ।

Related Post