तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाई-बहन ने जीता सोना चांदी

May 17, 2017

Brother-sister won silver in Archery competition

Reference: http://www.jagran.com/haryana/faridabad-16035802.html

जासं, फरीदाबाद: महाराष्ट्र में आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाई-बहन ने स्वर्ण और रजत पदक हासिल किया। राष्ट्रीय स्तरीय की तीरंदाजी प्रतियोगिता में बहन शिखा ने अंडर-17 आयु वर्ग में स्वर्ण पदक और अंडर-14 में भाई निश्चय ने रजत पदक हासिल किया। पन्हैड़ा खुर्द निवसी पदम ने बताया कि उनके दोनों बच्चों को तीरंदाजी का काफी शौक है। शुरुआत में उन्होंने शौकिया तौर पर तीरंदाजी सीखनी शुरू की थी, लेकिन धीरे दोनों भाई बहनों का यह शौक जुनून बन गया। दोनों ने तीन माह पहले ही तीरंदाजी सीखनी शुरू की थी।

तीरंदाजी प्रशिक्षक दीपक अहलावत ने बताया कि शिखा और निश्चय काफी मेहनती बच्चे हैं। इसलिए उनसे फीस नहीं ली जाती है, बल्कि उनकी प्रतिभा को देखते हुए दोनों को तीर और धनुष भी अकादमी ने उपलब्ध कराएं है। दोनों भाई बहन इसी तरह से मेहनत करते रहे तो वह जल्द ही राष्ट्रीय टीम में नजर आएंगे।

Related Post