ताईक्वांडो में होली चाइल्ड स्कूल की छात्राओं का दबदबा
August 21, 2017
Reference: http://www.jagran.com/haryana/faridabad-sports-news-16573548.html
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : जिला शिक्षा विभाग की ओर से रविवार को सेक्टर-12 खेल परिसर में तीरंदाजी, ताईक्वांडो और शतरंज के मुकाबले कराए गए। ताईक्वांडो प्रतियोगिता में होली चाइल्ड स्कूल के छात्राओं का दबदबा रहा। उन्होंने अंडर-29 और 32 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है।
अंडर-20 किलो वर्ग में राजकीय बालिका वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की त¨बदा बानो ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं रावल पब्लिक स्कूल भूमि रखरानिया ने 22किलो वर्ग में, बीएन पब्लिक स्कूल की संजना भाटी ने 26 किलो ने पहला स्थान प्राप्त किया। होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल हर्षिका शर्मा ने 32 किलो में और कशिश बक्शी ने 29 किलो में पहला स्थान हासिल किया है। इसके अलावा अंडर-14के 35 किलो भार वर्ग में सीनियर श्रीराम मॉडल हाई स्कूल खुश्बू ने पहला और फोगाट पब्लिक स्कूल की रानी दूसरे स्थान पर रही। 38 किलो वर्ग में कारमेल कॉन्वेंट स्कूल की दिव्या पहले और कर्मभूमि पब्लिक स्कूल की भूमि दूसरे स्थान पर काबिज हुई।
शतरंज के भी हुए मुकाबले
लड़कियों के अंडर-17 आयु वर्ग में इशिका अरोड़ा पहले, इशा दूसरे और मुस्कान तीसरे स्थान पर रही। वहीं लड़कों के अंडर-19 वर्ग में आशा राम मीना पहले, अंश शर्मा दूसरे और नीतिन तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों के वर्ग में हसी चिकारा पहले, कुमारी काजल दूसरे और यामिनी ¨सह ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कों के अंडर-14 वर्ग में गर्व गौड़ ने पहला, खुशायरा गुप्ता दूसरे और कनिष्क बांगिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं लड़कियों में देवांशी ने पहला, लम्हा माहेश्वरी ने दूसरा और लावण्या अरोड़ा ने तीसरा स्थान हासिल किया।