टेबल टेनिस महाकुंभ का आगाज

October 14, 2017

Mahakumbh

Reference: www.jagran.com/haryana/gurgaon-sports-16858035.html

गुरुग्राम: साइबर सिटी में शुक्रवार को प्रदेश भर के टेबल टेनिस खिलाड़ियों के मुकाबले शुरू हुए। खेल महाकुंभ के राज्य स्तरीय मुकाबलों का सेक्टर 14 स्थित डीएवी स्कूल में प्रदेश सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री राव नरबीर ¨सह ने किया। 16 अक्टूबर तक खेले जाने वाले मुकाबलों में 900 से ज्यादा खिलाड़ी अलग अलग वर्ग में भाग ले रहे है। मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार का प्रयास एक है कि खिलाड़ी देश का नाम रोशन करे। खेल महाकुंभ ने प्रदेश हर घर में दस्तक दिया है।

ऐसा पहली बार हुआ है कि प्रदेश में खेल महाकुंभ में 25 अलग-अलग खेलों में करीब 4 लाख खिलाड़ी एक साथ खेल रहे हैं। उन्होंने गुरुग्राम में प्रदेश भर से आए खिलाड़ियों का स्वागत किया। मंत्री ने खिलाड़ियों से आह्वान किया की समय निकाल कर साइबर सिटी में घूमे। प्रतियोगिता में अंडर 14 व 17 वर्ग और ओपन वर्ग के अलावा प्लस 40 व प्लस 60 आयु वर्ग के मुकाबले शामिल है। जिला खेल अधिकारी परसराम ने बताया कि 900 से ज्यादा खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल हो रहे हैं। जो चार दिन मुकाबलों में अपनी जीत पक्की करेंगी।

खेल अधिकारी का कहना है कि प्रतियोगिता में अंडर 14 व 17 और ओपन वर्ग में लड़के व लड़कियां शामिल होगी, जिनमें टीम मुकाबले होंगे और प्लस 40 व प्लस 60 आयु वर्ग में एकल व डबल इवेंट पुरुष व महिलाओं के मुकाबले होंगे। लड़कों व पुरुष वर्ग के जिला परिषद हाल में मुकाबले होंगे और लड़कियों व महिलाओं के सेक्टर 14 डीएवी पब्लिक स्कूल में मुकाबले खेले जा रहे हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर 14 वर्ग के मुकाबले शुरू हुए। नन्हें खिलाड़ियों के बीच टेबल पर जोरदार मुकाबले देखने को मिले। शनिवार को इनके फाइनल मुकाबले होंगे और अन्य ग्रुप के मुकाबले शुरू होंगे।

Related Post