जिला स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम

August 31, 2017

District level school sports competition

Reference: http://www.jagran.com/haryana/gurgaon-sports-16627802.html

जासं, गुरुग्राम : जिला स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में बुधवार को एथलेटिक्स के मुकाबले कराए गए। प्रतियोगिता में अंडर-11 वर्ग की 400 मीटर दौड़ में डीपीएस की हिमानी राघव प्रथम, दूसरे स्थान पर विवेक भारती स्कूल की कुमकुम व तीसरे स्थान पर डीएवी स्कूल की निशा रही। वहीं अंडर-14 ग‌र्ल्स वर्ग की 400 मीटर दौड़ में नव्या म¨हद्रू प्रथम, सोनाली द्वितीय व योगिता तीसरे स्थान पर रही। ग‌र्ल्स अंडर-11 वर्ग की 200 मीटर दौड़ में हिमानी प्रथम, देविका नंदा द्वितीय व आर्या तीसरे स्थान पर रही।

ताऊ देवीलाल स्टेडियम के एथलेटिक्स ग्राउंड में हुए मुकाबले में नन्हें खिलाड़ियों का जुनून देखते ही बन रहा था। अंडर-11 ग‌र्ल्स वर्ग की 100 मीटर दौड़ में मनीषा प्रथम, देविका द्वितीय व तीसरे स्थान पर अनुष्का रही। वहीं ब्वायज अंडर-11 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में मोहम्मद जुनैद प्रथम, आशीष द्वितीय व मंशु तीसरे स्थान पर रहा।

ब्वायज वर्ग की 200 मीटर दौड़ में भी मोहम्मद जनैद प्रथम, रमित दहिया द्वितीय व तीसरे स्थान पर मनोज रहा। ब्वायज अंडर-19 आयु वर्ग की 800 मीटर दौड़ में बॉबी प्रथम, अमिश द्वितीय व सुमित तीसरे स्थान पर रहे। ब्वायज अंडर-17 आयु वर्ग की 800 मीटर की दौड़ में दिव्यांक प्रथम, शशि द्वितीय व दिनेश तीसरे स्थान पर रहा। वहीं ग‌र्ल्स अंडर-17 वर्ग की 800 मीटर दौड़ में रितिका प्रथम, प्रांजल द्वितीय व नीतिका तीसरे स्थान पर रही। जबकि ग‌र्ल्स अंडर-19 वर्ग की 800 मीटर दौड़ में गजल प्रथम व भोटी द्वितीय रही। ब्वायज अंडर-17 आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में कुशाग्र प्रथम और हंस द्वितीय रहा।

200 मीटर ब्वायज में हंस प्रथम और आशिष द्वितीय रहा। 400 मीटर रन में ध्रुव फ‌र्स्ट और अमित सैकेंड रहा। 3 हजार मीटर दौड़ में ललित प्रथम और रमन दूसरे स्थान पर रहा। अंडर-19 आयु वर्ग के 100 मीटर दौड़ में अंजलि प्रथम और रजनी द्वितीय रही। वहीं 5 हजार मीटर में राधिका प्रथम फ‌र्स्ट एवं अंजलि द्वितीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न स्कूलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Post