चैंपियनशिप में वेदांत व जैस्मिन बने बेस्ट तैराक
September 4, 2017
Reference: http://www.jagran.com/haryana/gurgaon-sports-16649172.html
गुरुग्राम : सेक्टर 29 स्थित हुडा जिमखाना क्लब में जिला तैराकी एसोसिएशन की तरफ से आयोजित जिला स्तरीय ओपन तैराकी प्रतियोगिता का समापन रविवार को हो गया। प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग के महिला वर्ग में जैस्मिन गुरुंग बेस्ट तैराक रही तो पुरुष वर्ग में वेदांत बेस्ट तैराक रहा। प्रतियोगिता में ओवर आल चैंपियन बाबा गंग नाथ स्वि¨मगपुल सेंटर चैंपियन रहा और कमला नेहरू पार्क स्वि¨मगपुल सेंटर दूसरे स्थान पर रहा। इस मौके पर हरियाणा तैराकी एसोसिएशन के अध्यक्ष व सांसद चौधरी धर्मवीर ¨सह व एसोसिएशन के महासचिव अनिल खत्री ने विजेता खिलाड़ियों को पदक वितरण किए। सांसद ने कहा कि हरियाणा तैराकी में आगे बढ़ रहा है और आने वाले वर्षों में हरियाणा कुश्ती, बॉक्सिंग की तरह अव्वल होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में तैराकी सुविधाओं को बढ़ाने की जरूरत है। क्योंकि अब हरियाणा के खिलाड़ियों को प्रदेश में ही ओलंपिक स्तर की सुविधा देने का समय आग या है।
————-
अलग-अलग वर्ग में रहे बेस्ट खिलाड़ियों के नाम :
जिला तैराकी एसोसिएशन के महासचिव संदीप टोकस ने बताया कि जूनियर ग्रुप वन लड़कों में विक्रांत बेस्ट तैराक और लड़कियों में याशिका रावत बेस्ट तैराक का खिताब जीतने में कामयाब रही। ग्रुप -2 में तोमक व लड़कियों में हर्षिता बेस्ट तैराक और ग्रुप -3 में सागर राणा व लड़कियों में देविका बेस्ट तैराक रही। ग्रुप -4 लड़कों स्वर चौधरी व कनाड़े बेस्ट तैराक और ग्रुप -5 में लड़कों में शिवांग व सौम्या बेस्ट तैराक रही।
—————
जैस्मिन बनी महिला वर्ग की बेस्ट तैराक :
देश की उभरती हुई तैराक जैस्मिन गुरुंग ने प्रतियोगिता में महिलाओं के सीनियर वर्ग के 4 स्वर्ण व 1 रजत पदक जीतने के साथ प्रतियोगिता में बेस्ट तैराक की खिताब अपने नाम किया। गुरुंग ने 400 मीटर फ्री स्टाइल इवेंट में स्वर्ण पदक और 400 मीटर मिडले इवेंट में स्वर्ण पदक और 50 मीटर फ्री स्टाइल इवेंट में रजत पदक हासिल किया। 200 मीटर फ्री स्टाइल इवेंट में स्वर्ण और 200 आइएम मेडल में स्वर्ण पदक जीतने के साथ प्रतियोगिता में बेस्ट तैराक का खिताब जीता। वहीं ग्रुप वन के 400 मीटर फ्री स्टाइल इवेंट में स्वर्ण पदक और 200 मीटर फ्री स्टाइल इवेंट में स्वर्ण और 200 मीटर बटर फ्लाई इवेंट में स्वर्ण व 100 मीटर फ्री स्टाइल इवेंट में स्वर्ण और 50 मीटर फ्री स्टाइल इवेंट में रजत पदक करने के साथ प्रतियोगिता के दोनो वर्ग में 10 पदक जीतने में कामयाब रही।
——————-
सागर राणा बने ग्रुप- 3 में बेस्ट तैराक :
इस प्रतियोगिता में सागर राणा पर सबकी निगाहें टिकी थी। पिछले वर्ष चोटिल हुए राणा ने वापसी करते हुए कुल 11 पदक जीतकर ग्रुप 3 में बेस्ट तैराक की खिताब जीता। सागर ने 50 व 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक इवेंट और 50 व 100 मीटर फ्री स्टाइल इवेंट में स्वर्ण पदक जीते। 200 आइएम इवेंट में स्वर्ण, ग्रुप वन में 4 गुणा 100 मीटर रिले फ्री स्टाइल इवेंट में रजत और ग्रुप 2 में 4 गुणा 100 मीटर रिले फ्री स्टाइल इवेंट में रजत और ग्रुप 3 में 4 गुणा 50 मीटर रिले फ्री स्टाइल इवेंट में स्वर्ण पदक और ग्रुप 4 में 4 गुणा 100 मीटर रिले मेडले में रजत व ग्रुप 2 में 4 गुणा 100 मीटर रिले मेडले इवेंट में रजत और ग्रुप 3 में 4 गुणा 50 मीटर मेडले स्टाइल इवेंट में स्वर्ण पदक जीते।