खेलो इंडिया की एथलेटिक्स स्पर्धाओं में रेफरी होंगे अशोक

January 31, 2018, Noida

AthleticsKhelo India

Reference: http://www.khelratna.org/ashok-will-refery-in-khelo-india-athletic-events/

खेलो इंडिया स्कूल गेम्स में विश्वभारती स्कूल के खेल शिक्षक अशोक सैनी रेफरी की भूमिका निभाएंगे। एथलेटिक्स से संबंधित खेलों के तकनीकी पक्ष को वह देखेंगे। इस संबंध में भारतीय एथेलेटिक्स महासंघ ने पत्र जारी कर उन्हें जानकारी दी है।

खेलो इंडिया के तहत विभिन् स्पर्धाएं 31 जनवरी से शुरू होंगी। दिल्ली में होने वाले इस आयोजन में देशभर के स्कूल के खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। इसमें नोएडा के भी आधा दर्जन से अधिक खिलाड़ी विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लेंगे। अशोक सैनी विश्वभारती स्कूल में खेल शिक्षक हैं और एथलेटिक्स को बढ़ावा देने के लिए नोएडा में काम कर रहे हैं। उनकी देखरेख में संडे रेस का आयोजन प्रत्येक महीने नोएडा स्टेडियम में होता है। इसमें दिल्ली एनसीआर के विभिन्न वर्गों में खिलाड़ी भाग लेते हैं। अशोक सैनी ने बताया कि खेलो इंडिया से स्कूल खेल की तस्वीर बदलेगी। इस प्रतियोगिता से कई नए खिलाड़ी उभर कर सामने आएंगे। जो भविष्य में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।

Related Post