एक साल में 577 पायदान की छलांग लगा लक्षित-चंद्रिल करियर बेस्ट रैंकिंग पर पहुंचे

November 3, 2017

lakshit and Chandril reached best ranking

Reference: http://www.khelratna.org/lakshit-chandril-reached-carrier-best-ranking-on-298/

लक्षित और चंद्रिल सूद एक साल में उम्दा प्रदर्शन करते हुए विश्व के 298 युगल टेनिस खिलाड़ियों में शुमार हो गए हैं। इस जोड़ी की सबसे अहम बात यह है कि इस अवधि के दौरान 577 पायदान की छलांग लगाते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। इनके उम्दा खेल का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है। 30 अक्टूबर को एटीपी की ताजा रैंकिंग जारी की गई है। यह उपलब्धि हासिल करने वाले दोनों उत्तर प्रदेश के पहले टेनिस खिलाड़ी हैं।

नवंबर 7, 2016 को लक्षित और चंद्रिल की जोड़ी की युगल में अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग 875 थी। वर्तमान में उनकी रैंकिंग 298 है। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए देानों ने कड़ी मेहनत की है। करीब 14 महीनों ने दोनों ने 7 अंतरराष्ट्रीय युगल खिताब अपने नाम किए। साथ ही 5 में उपविजेता बने। जबकि कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। 10 दिन पहले तक उनकी रैंकिंग 327 थी, इसके मुकाबले वह 29 पायदान आगे बढ़े। लक्षित और चंद्रिल की जोड़ी ने 198 एटीपी अंक प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की है। सेक्टर-34 में खेल की बारीकियां सीख रहे लक्षित-चंद्रिल बताया कि भविष्य में दोनों चैलेंजर टेनिस और अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग्य आजमाएंगे। अगले वर्ष तक दोनों विश्व की 200 युगल खिलाड़ियों में शामिल होना चाहते हैं। इसके लिए वे कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इनके प्रशिक्षक रतन शर्मा ने बताया कि दोनों अपने लक्ष्य को पाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। आने वाले साल में और भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

उपलब्धियां, लक्षित-चंद्रिल :
16 अक्टूबर 2017: नाइजिरिया फ्यूचर्स अंतरराष्ट्रीय टेनिस के उपविजेता
18 सितंबर 2017 : इंडिया फ्यूचर्स अंतरराष्ट्रीय टेनिस के विजेता
11 सितंबर 2017 : इंडिया फ्यूचर्स 8 अंतरराष्ट्रीय टेनिस के विजेता बने
26 जून 2017 : श्रीलंका फ्यूचर्स 2 अंतरराष्ट्रीय टेनिस के विजेता बने
13 मार्च 2017 : इंडिया फ्यूचर्स 5 अंतरराष्ट्रीय टेनिस के विजेता बने
12 दिसंबर 2016 : मिस्र फ्यूचर्स 37 अंतरराष्ट्रीय टेनिस के विजेता बने
5 दिसंबर 2016 : मिस्र फ्यूचर्स 36 अंतरराष्ट्रीय टेनिस के विजेता बने
28 नवंबर 2016 : मिस्र फ्यूचर्स 35 अंतरराष्ट्रीय टेनिस के विजेता बने

Related Post