अंतरराष्ट्रीय सॉफ्टबॉल खिलाड़ी का किया स्वागत

August 4, 2017

Welcome to international softball player

Reference: http://www.jagran.com/haryana/faridabad-faridabad-international-softball-player-pooja-hood-16485055.html

जासं, बल्लभगढ़: अमेरिका में आयोजित 12वीं महिला सॉफ्टबॉल विश्व कप में गांव दयालपुर की बेटी पूजा हुड्डा ने अच्छा प्रदर्शन कर देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है। इसके लिए खेल प्रेमियों से उन्हें बधाई दी है। अमेरिका के फ्लोरिडा में 24 से 30 जुलाई तक 12वीं महिला सॉफ्टबॉल विश्व कप का आयोजन किया गया था। पूजा हुड्डा ने बताया कि प्रतियोगिता में 26 देश की टीमों ने भाग लिया। भारतीय टीम में हरियाणा से वे एक मात्र खिलाड़ी थीं। उन्होंने बताया कि भारतीय टीम कोई पदक नहीं जीत पाई, लेकिन उनके अच्छे प्रदर्शन के लिए अलग सम्मानित किया गया। पूजा हुड्डा के अमेरिका से वापस लौटने पर अग्रवाल कॉलेज में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत गुप्ता ने ट्रॉफी देकर सम्मान किया। इस मौके पर स्टाफ सदस्य मौजूद थे।

Related Post